{"_id":"5a8f0b5f4f1c1bcb268bb5f0","slug":"71519323999-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी समेत चार का खात सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी समेत चार का खात सीज
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर हलिया ब्लॉक के बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास की प्रगति धीमी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सहित चार ग्राम प्रधानों के खाता सीज करने का निर्देश दिया है। प्रधानों के खाते सीज होने से अन्य प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने 16 फरवरी को समीक्षा बैठक के दौरान विकास खंड हलिया के ग्राम पंचायत राजपुर, देवघटा पांडेय, गुर्गी, बरयां में प्रधानमंत्री आवास की प्रगति धीमी पाए जाने पर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर गुरूवार को खंड विकास अधिकारी हलिया सुदामा सिंह यादव ने ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश दूबे के खातों के आहरण पर संबंधित बैंकों से रोक लगा दिया है। यही नहीं समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि अपने अपने ग्राम पंचायतों में अपूर्ण आवासों को 28 फरवरी तक पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के आदेश की कॉपी भी संबंधित थाने को दी गई । जिसमें पुलिस व ग्राम पंचायत अधिकारियों की टीम लाभार्थियों के घर जाकर प्रेरित कर आवास पूर्ण कराने का कार्य करेगी। वहीं एक ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही से ग्राम पंचायत अधिकारियों में खलबली मची हुई है।