फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   थाने के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

थाने के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के नौहा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर मनबढ़ों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग को लेकर देहात कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि गांव के कुछ मनबढ़ों द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन पर कब्जा कर लिया गया है। जिसका विरोध जताने पर मनबढ़ों द्वारा मारपीटा जा रहा है। प्रधान ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर विद्यालय एवं पंचायत भवन से कब्जा हटवाते हुए उनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

नौहा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय खुला पड़ा था। इससे आए दिन मनबढ़ वहां आकर छात्राओं व अन्य लोगों के साथ छेड़खानी करते रहते है। मामले की शिकायत मिलने पर प्रधान द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से दीवार बनवाकर गेट लगवाया जा रहा है ताकि चोर अंदर घुसकर सामान चोरी नहीं कर सके। साथ ही छात्र छात्राए भी सुरक्षित तरीके से पढ़ाई कर सके। लेकिन यह सब मनबढ़ों को बुरा लग रहा है। नौ दिसंबर की रात मनबढ़ों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया। यहीं नहीं पंचायत भवन पर भी इन लोगों ने कब्जा कर रखा। विरोध जताने पर आए दिन गाली गलौज करते हुए मारपीट करते है। जिससे गांव के गरीब व अन्य जाति लोग परेशान हो गए है। गत दिनों गांव के मनबढ़ों ने कई लोगों की पिटाई करने लगे। बीच बचाव में आए प्रधान को पीटने लगे। यहीं नहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्घ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूजा, राजकुमारी, सरिता, प्रेमा, सविता, लालता, कोलई, सीमा देवी, निर्मला, जुबैदा, भुगना, मंजू, तपेस, परमीला, गुडडी, भगवंती, जानकी, सुनीता देवी, दिनेश, मिठाई, मुंशी, दिनेश, अजीत, अरूण, गनेश, मंगल, शेषमनी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed