{"_id":"5a429e0e4f1c1b3c3d8c0297","slug":"71514315278-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर में दीपशिखा व पंकज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर में दीपशिखा व पंकज प्रथम
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। कलवारी स्थित राम खेलावन सिंह पीजी कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन प्रबंधक जगदीश सिंह पटेल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता का महत्व बताया। कहा कि प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं का चतुर्दिक विकास होता है।प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर दौड़ में दीपशिखा और पंकज, दो सौ मीटर दौड़ में नीतू सिंह और पंकज, चार सौ मीटर दौड़ में नीतू सिंह ओर शराफत अली, ऊंची कूद में आंचल मौर्य और सुशील, गोला फेंक में संगीता प्रजापति और धीरज कुमार, डिस्कस थ्रो में धीरज कुमार प्रथम रहे। वहीं बैडमिंटन में ज्योति सिंह और रिचा सिंह प्रथम रहे। प्राचार्य डा. कृष्ण माधव सिंह ने खिलाड़ियों काउत्साहवर्धन किया। इस दौरान डा. वीबी यादव, नील रतन सिंह, छबीले उपाध्याय आदि मौजूद रहे।