{"_id":"5a3ff18d4f1c1b95188bbbc3","slug":"71514140045-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन जारी फिर भी नही बना शौचालय व आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन जारी फिर भी नही बना शौचालय व आवास
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को प्रधान और सचिव ही धता बता रहे हैं। विकास खंड पटेहरा कला के ग्राम पंचायत लालापुर और हसरा में छह माह पूर्व धन जारी होने के बाद भी शौचालय अधूरे हैं। इन शौचालयों में गड्ढा, पानी की टंकी, प्याला और छत का निर्माण नही कराया गया है। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने प्रधानों के खातों पर रोक लगाने और त्रिस्तरीय कमेटी बनाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी को रिपोर्ट सौंप कर किया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। अभियान की समीक्षा प्रतिदिन जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे द्वारा की जा रही है। बावजूद इसके विकास खंड पटेहरा के ग्राम पंचायत लालापुर और हसरा में शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। ग्राम पंचायत लालापुर में 121 शौचालयों के निर्माण के लिए छह माह पूर्व धनराशि जारी किया गया था, बावजूद इसके अभी तक प्रधान और सचिव द्वारा महज 32 आधे अधूरे शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन शौचालयों में गड्ढे और प्याला, छत और पानी की टंकी तक नही बनवाया गया है। इस दौरान बीसी कीर्ति द्विवेदी, मोहसिन खान, सफाई कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत में तीन प्राइमरी स्कूल हैं, जिसमें किसी भी स्कूल में पानी पीने की व्यवस्था नही की गई है। स्कूलों में बनाए गए शौचालय खस्ताहाल हो चुके हैं, जिनकी मरम्मत तक नही कराई गई है। जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हसरा में 94 शौचालयों की धनराशि जारी किया गया है। बावजूद इसके सापेक्ष 42 आधे अधूरे शौचालय बनाए गए हैं। इन शौचालयों में गड्ढा, पानी की टंकी, प्याला और छत का निर्माण नही कराया गया है। दोनों गांवों में कार्य बंद मिला, साथ ही निरीक्षण के दौरान प्रधान और सचिव सूचना के बाद भी गायब मिले।