{"_id":"5a21a79b4f1c1bca678bf16a","slug":"71512155035-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के गढ़ में बसपा ने पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हथियायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के गढ़ में बसपा ने पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हथियायी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । बहुजन समाज पार्टी के हाथी ने अहरौरा नगर पालिका पर अपना कब्जा कर लिया । 1397 मतों से गुलाब मौर्य विजयी घोषित किए गए। दो दशकों के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब 11 सभासदों के साथ बसपा ने अहरौरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की । पहले चक्र के गणना में ही बसपा के गुलाब मौर्या का पलड़ा भारी हो गया।
वह भाजपा के जय किशन जायसवाल को पछाड़ते हुए 602 मतों की बढ़त ले ली। वही दूसरे और तीसरे चक्र में भी बढ़त की स्थिति जारी रही। चौथे चक्र की गणना में बहुजन समाज की पार्टी की गुलाब मौर्य ने 908 मतों की बढ़त ले ली। पांचवे चक्र की गणना के बाद बढ़त का यह सिलसिला जारी रहा। गिनती पूरी होते ही बसपा के गुलाब मौर्य ने 1397 मतों से एतिहासिक जीत दर्ज क। गणना के दौरान बसपा के गुलाब मौर्य को 4810 भाजपा के जय किशन जायसवाल को 3413 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कंदर्प आनंद को 2288 तथा समाजवादी पार्टी के सदानन्द यादव को 1284 मत मिले । निर्दलीय उम्मीदवार उमाशंकर ने भी 1728 मत पाकर कड़ी टक्कर दी । आम आदमी पार्टी से सुशीला वर्मा 274 निर्दलीय बेबी विश्वकर्मा 17 तथा शकील 29 मतों पर ही सिमट कर रह गए । गणना के दौरान 392 मत अवैध घोषित किए गए । मतगणना की प्रक्रिया के दौरान मौके पर मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पारदर्शिता बरती जा रही है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। मतगणना स्थल पर थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह भारी पुलिस बल के साथ सतर्क रहे। शाम पांच बजे गुलाब मौर्य के जीत की ख़बर मिलते ही समर्थकों का रेला मतगणना स्थल पर उमड़ पड़ा और लोग बधाई देते रहे। विदित हो कि इसके पूर्व सुरक्षित सीट से निर्दलीय उम्मीदवार दिलदार ने 2413 मतों से विजय दर्ज कर अपना परचम लहराया था । बताते चलें कि अहरौरा क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है । परंतु लगातार तीन बार के निकाय चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा से पल्ला झाड़ लिया है। जबकि विधान सभा चुनाव में नगर के इन्ही मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अटूट विश्वास प्रकट करते हुए लगभग आठ हजार मतों की सौगात दी थी।