{"_id":"59f772244f1c1b3c3d8b4690","slug":"71509388836-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव से पहले पैसा नहीं दिया तो चुनाव का होमगार्ड्स करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव से पहले पैसा नहीं दिया तो चुनाव का होमगार्ड्स करेंगे बहिष्कार
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक सोमवार को नगर शायर माता मंदिर पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान लगाई गई ड्यूटी का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है। इसी बीच नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी करने का फरमान जारी हो गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक वर्ष 2017 विधान सभा चुनाव का पैसा जवानों के खाते में नहीं भेजा जाएगा तो वह नगर निकाय चुुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष रविंद्रनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान जिले के नौ सौ जवानों को ड्यूटी हेेतु गैर जनपद भेजा गया था। जिसका सात माह बाद भी शेष ड्यूटी भत्ता नहीं दिया गया है। इसी बीच चुनाव आयोग द्वारा पुलिस पीएसी के साथ होमगार्ड्स जवानों को भी नगर निकाय चुनाव में तैनात करने का आदेश दे दिया गया है। कहा कि होमगार्ड्स के जवान ड्यूटी करने से पीछे नहीं हटते हैं लेकिन पहले विधान सभा चुनाव का पैसा दिया तो जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर नगर निकाय चुनाव से पहले जवानों के खाते में बकाया पैसा नहीं डाला गया तो वह ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अनिल कुमार, प्रेम चंद्र अवस्थी, उमेश मौर्या, रामाशंकर, रामचंदर, रामबहादुर, काशीराम, राजेश कुमार, रामनरेश, संजय दूबे, मगला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन