फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक नवंबर से जिले में

एक नवंबर से जिले में

Tue, 31 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
एक नवंबर से जिले में
विज्ञापन

मिर्जापुर। जनपद में धान खरीद एक नवंबर से शुरु हो रही है। जिले में 87 क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन चल रहा है। शासन द्वारा सामान्य धान के लिए 1550 रुपया और ग्रेड ए धान के लिए 1590 रुपया समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानों को उतराई, छनाई के लिए 15 रुपया प्रति कुंतल की दर से भुगतान होगा। वहीं इस बार नही व्यवस्था लागू हुई है, जिसके तहत गेहूं खरीद के दौरान ऑनलाइन पंजीयन करा चुके किसानों का मोबाइल नंबर दर्ज करते ही उनका स्वत: पंजीयन हो जाएगा।
आरएमओ सचिन कुमार ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीद के लिए 87 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस बार प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं। किसानों से धान की सीधी खरीद की जाएगी। इसके लिए पहले किसानों को ऑनलाइन पंजीयन चल रहा है। किसान सहज सेवा केंद्र और इंटरनेट कैफे पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। छूटे किसान पंजीकरण कराने के लिए फोटो, भू अभिलेख खसरा अथवा खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पास बुक साथ अवश्य लेे जाएं। अभी तक जिले में छह हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने कहा कि किसान धान सुखा कर और साफ करके ही क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लाए, क्योंकि धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी ही मान्य होगा।
विज्ञापन


धान विक्रय के दौरान किसानों को सभी सुविधाएं केंद्रों पर मुहैया कराई जाएंगी। विंध्याचल मंडल में अभी तक लगभग 13 हजार किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। गेहूं खरीद में पंजीयन करा चुके किसानों का मोबाइल नंबर दर्ज करते ही पंजीयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, विंध्याचल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed