फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का दिया निर्देश

कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का दिया निर्देश

Wed, 30 Aug 2017 05:32 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी। इसके लिए पांच सितंबर से सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। लोहिया ट्रस्ट स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होने जा रहा है। नटवां रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। सम्मेलन उदय वीर सिंह सदस्य विधान परिषद की उपस्थिति में संपन्न होगा। बैठक में जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे। सम्मेलन की जानकारी के लिए कार्यकर्ताओं को पत्र भेजा जा रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष लक्ष्मण ऊमर का स्वागत किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार दूबे, सुरेंद्र कुमार पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, मुन्नी यादव, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह, स्वामी शरण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्ड चलो अभियान होगा शुरू
मिर्जापुर। लोहिया ट्रस्ट में मंगलवार को नगर इकाई की बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वार्ड चलो अभियान बहुत जल्द शुरु होने वाला है। उन्होंने कहा कि वार्ड कमेटी के गठन के लिए जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। वह पूरी लगन और मेहनत से वार्ड कमेटी को गठन कराने का काम करेंगे। बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रमोद कुमार मौर्या, राजकुमार सोना, गिरधारी यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, राजकमल कसेरा, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, राकेश यादव, अभिषेक यादव, नवीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed