फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा का जलस्तर घटने से लोगों में राहत

गंगा का जलस्तर घटने से लोगों में राहत

Sun, 20 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर घटने से लोगों में राहत

विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर शनिवार को विराम लग गया। जल स्तर के घटने की सूचना पर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग राहत महसूस कर रहे हैं। प्रशासन भी गंगा के जलस्तर की जानकारी लेने में जुटा है। गंगा एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही हैं।

कई दिनों से बढ़ रही गंगा शुक्रवार की रात्रि से घटने लगी हैं। बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव के लोगों को गंगा के घटने की जानकारी होने पर उन्होंने राहत महसूस किया। प्रत्येक वर्ष बाढ़ के कारण गंगा के किनारों पर रहने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कोन ब्लॉक के जगदीशपुर, मवैया, हरसिंगपुुर सिटी ब्लॉक के कंतित, गोसाईपुरवां, कचरिया, कारगिल व छानवे ब्लॉक के गोपालपुर, मड़गुड़ा, बबुरा आदि सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। बाढ़ में किसानों की फसलें चौपट हो जाती हैं, उनके सामने खाने की समस्या खड़ी हो जाती है। पिछले वर्ष आई बाढ़ ने कई गांवों में तबाही मचाई थी। बाढ़ का पानी सैकड़ों घरों को डूबो दिया था। इस वर्ष भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव की सूचना पर लोगों के जेहन में बीते वर्ष का मंजर सामने नजर आने लगा था, लेकिन शुक्रवार की रात्रि से गंगा के घटने से तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर 69.330 मीटर दर्ज किया गया था,जो शनिवार को सुबह आठ बजे 69.230 मीटर पर आ गया। जिला प्रशासन ने भी गंगा के घटने से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed