{"_id":"67ed8c38556d4131ef003009","slug":"7-lakhs-were-withdrawn-instead-of-452-lakhs-work-is-still-incomplete-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-131761-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 4.52 की जगह निकाल लिए सात लाख, काम अभी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 4.52 की जगह निकाल लिए सात लाख, काम अभी अधूरा
विज्ञापन
पड़री/मिर्जापुर। भोजपुर पहाड़ी ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रह केंद्र के निर्माण में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। 4.52 लाख रुपये की जगह खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बावजूद अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य में भी खामियां मिली हैं। एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही एक हफ्ते में निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी है।
एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कूड़ा संग्रहण केंद्र का निर्माण सड़क से 800 मीटर अंदर कराया जा रहा है। वहां तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने बताया बताया कि केंद्र में अभी तक न तो गेट लगा और न साइड की जाली लग पाई है। उसमें शौचालय घर नहीं बनाया गया है। छटाई का पार्ट मानक के खिलाफ बनाया गया है, जो क्षतिग्रस्त हो चुका है।
एडीओ पंचायत ने गांव के कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त। विद्यालय में पिछले चार साल से पानी की व्यवस्था नहीं है। हैंडवास, शौचालय में रनिंग वाटर सप्लाई बंद है। बच्चे घर से पीने का पानी लाते हैं। परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की फर्स टूटी है और भवन में खिड़की तक नहीं लगी। शौचालय में यूरिनल पार्ट नहीं लगाया गया। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही एक हफ्ते में काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।