फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   680 patients were treated in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 680 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 10 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
680 patients were treated in Arogya Mela
विभिन्न विकास खंडों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए मरीजों का उपचार किया गया। छानबे व हलिया क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 680 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

जिगना क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, नरोइया, कुशहा (बिहसड़ा), नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विरौरा, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ी में कुल 303 मरीजों का इलाज किया गया। विजयपुर में डॉ. गिरेजेश, डॉ. पुनीत अग्रवाल, गोविंद प्रसाद, सचिव सिंह, दिनेश शुक्ल, संतोष तिवारी, सुशील कुमार तथा होम्योपैथी के डॉ. डीके मिश्र व आयुर्वेद के रमेशचंद कुशवाहा, लल्लूप्रसाद, फैयाज अहमद आदि ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

हलिया क्षेत्र के मतवार सहित तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 277 मरीजों का उपचार किया गया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में कुल 76 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में कुल 128 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। इस दौरान डॉ. अभिषेक जायसवाल, अनिल कुमार, राकेश कुमार, बैजनाथ, दशरथ, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed