{"_id":"5ef0e4fe8ebc3e42fb10a684","slug":"65-percent-of-people-are-applying-masks-mirzapur-news-vns5315115183","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 प्रतिशत लोग ही लगा रहे मास्क, हो सकता है घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 प्रतिशत लोग ही लगा रहे मास्क, हो सकता है घातक
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 के इस वैश्विक महामारी धीरे-धीरे गांव के बाद अब नगर में भी अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इस परिस्थिति में अगर कोई व्यक्ति दूसरे के मास्क का प्रयोग करता है तो वह अत्यन्त खतरनाक हो सकता है। जिससे इस कोरोना वायरस को मात देना अत्यन्त कठिन हो जाएगा। दरअसल स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में आया है कि केवल 65 प्रतिशत लोग ही मास्क का इस्तेमाल कर रहे।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने जिले में बढ़ते मरीज को देखते हुए लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं। संक्रमण से बचने के लिए व दूसरों को बचाने के लिए जब भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में निकलें, मास्क अवश्य लगाएं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सर्वे कराया है। इसमें सामने आया कि जिले की केवल 65 प्रतिशत आबादी की मास्क लगा रही है। कोविड संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति आसानी से फैल सकता है। मास्क पहनने से किसी संक्रमित व्यक्ति से हवा में मौजूद थूक के माध्यम से कोरोना वायरस श्वसन तंत्र में प्रवेश करने की संभावना कम हो जाती है। अगर व्यक्ति द्वारा सही तरीके से मास्क पहना जाए तो वायरस का शरीर के अंदर जाने की संभावना अत्यन्त कम हो जाता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मास्क प्रभावी तभी होता है। जब मास्क के प्रयोग करने के साथ ही साथ साबुन या पानी से बार-बार हाथों को धोना चाहिए। जो लोग मास्क का प्रयोग कर रहे है तो उनको जानना चाहिए कि मास्क को किस प्रकार से निस्तारित करना चाहिए। मास्क पहनने समय आवश्यक बात मास्क को पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छे तरीके से धोने का कार्य करें। डिस्पोजेबल मास्क को कभी न धोएं। प्रयोग करने के बाद कूड़े दान में डाल दें।