{"_id":"5c7d7229bdec2214380c1dad","slug":"61551725097-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा समाप्ति के नोटिस पर संविदाकर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा समाप्ति के नोटिस पर संविदाकर्मियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय में तैनात 80 संविदाकर्मियों की 31 मार्च के बाद सेवा समाप्त करने के नोटिस जारी किए जाने पर कर्मचारियों ने सोमवार को दोपहर चिकित्सालय परिसर में हंगामा मचाया। कहा कि वह कई सालों से कार्य कर रहे हैं फिर उनकी सेवा क्यों समाप्त की जा रही है। कहा अगर ऐसा हुआ तो चिकित्सकीय सुविधा पूरी तरह से चरमरा जाएगी। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक एसआईसी वीके पांडेय को सौंपकर सेवा समाप्त न करने की मांग की।
कर्मचारियों ने बताया कि यूपीएचएसएसपी कंपनी की ओर से वर्तमान समय में मंडलीय चिकित्सालय विंध्याचल मंडल में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, ओटी टेक्निशियन, डेंटल टेक्निशियन, एमआरडी क्लर्क, रजिस्ट्रेशन क्लर्क, ईसीजी, टेक्निशियन, स्टोर कीपर, वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पद पर संविदाकर्मी कार्यरत है। इनको कार्यदायी संस्था की ओर से 31 मार्च के बाद सेवा समाप्त किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। बताया कि इस समय चिकित्सालय में 80 कर्मचारी है जबकि प्रदेश भर में कुल 15 हजार कर्मचारी तैनात है। यदि सभी की सेवा समाप्त की जाती है तो उनके परिवार के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वजह से प्रदेश भर में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी मजबूत है। उनकी तैनाती के बाद लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिलने लगी है। अगर हम लोगों को हटाया गया तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ेगा। जनता की नजर में प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होगी। इससे कई हजार कर्मचारी बेरोजगार भी हो जाएंगे। कर्मचारियों ने सीएम से उनकी सेवा का समय बढ़ाने की मांग की। इस दौरान निशांत द्विवेदी, सूर्यभान, घनश्याम बिंद, प्रदीप मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, रितू निषाद, शिवाजी, विमल कुमार, अनूप कुमार, मनुजा त्रिपाठी, सुषमा देवी, प्रियंका मौर्या, अंकिता सिंह, प्रगति सिंह, शिवा सिंह, ज्योत्सना, कमल यादव शामिल रहे।