{"_id":"5c212b60bdec22570d2dd530","slug":"61545677664-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव नही जला तो होगी कार्यवायी:एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव नही जला तो होगी कार्यवायी:एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। एसडीएम और तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में अलग अलग चट्टी चौराहों पर अलाव का निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों व ग्राम प्रधान को निर्देश दिया गया कि ठंड में आग अवश्य जलाया जाय। शिकायत मिली तो कार्यवाही भी होगी।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए उपजिलाधिकारी सविता यादव व तहसीलदार सुनील कुमार ने तहसील क्षेत्र के कुल 13 स्थानों पर क्षेत्रीय लेखपालों की निगरानी में अलाव जलाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई भी हीलाहवाली बरती गई अथवा ठंड से किसी की मौत हुई तो वहां के जिम्मेदार क्षेत्र का लेखपाल होगा। जिन स्थानों पर अलाव जलेगा उनमें मुख्य रूप से मड़िहान तिराहा, तहसील के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान, रजौहां चौराहा, दीपनगर चौराहा, राजगढ़ चौराहा, सिरसी मोड़ व बेलहरा मोड़ आदि शामिल हैं। हालांकि क्षेत्र के कुछ स्थानों पर पहले से ही अलाव जल रहा था। रविवार की शाम को क्षेत्र में अलाव जलने की स्थिति का जायजा लिया गया। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सिरसी मोड़ व बेलहरा मोड़ पर अलाव जल रहा था और लोगों को राहत मिल रही है।