{"_id":"5bd212afbdec2269390281c0","slug":"61540493999-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष से पुलिस चौकी बनकर तैयार, नहीं हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष से पुलिस चौकी बनकर तैयार, नहीं हुआ लोकार्पण
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में करीब तीन वर्ष से तैयार अष्टकोणीय पुलिस चौकी मतवार का लोकार्पण नहीं होने से लोग परेशान हैं। वर्तमान में भी चौकी का संचालन हलिया थाने से ही किया जा रहा है। ऐसे में कोरावल क्षेत्र की जनता को रिपोर्ट के लिए तीस किलोमीटर का चक्कर लगाने को विवश होना पड़ रहा है।
हलिया थाना क्षेत्र के सुदूर कोरावल इलाके के लोगों को आसानी से पुलिस मदद मुहैया कराने के लिए शासन ने नक्सल प्रभावित मतवार गांव में वर्षों पूर्व पुलिस चौकी की स्थापना की थी। अपना भवन नहीं होने से चौकी का संचालन हलिया थाने से ही हो रहा है। करीब तीन वर्ष से मतवार पुलिस चौकी का अष्टकोणीय भवन बनकर तैयार है। पुलिस चौकी के लिए चौकी प्रभारी के साथ साथ पुलिस तथा पीएसी की भी अलग से तैनाती की गई है। पुलिस चौकी मतवार मध्यप्रदेश तथा सोनभद्र जिले की सीमा पर स्थित है। घने जंगलों से घिरा यह आदिवासी बाहुल्य इलाका कोरावल क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। अष्टकोणीय भवन का लोकार्पण नही होने से लोगों को प्राथमिक सूचना के लिए जंगलों के रास्ते थाने तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में चौकी क्षेत्र के गांवों से घटना- दुर्घटना आदि मामलों की जानकारी पुलिस को विलंब से मिल पाती है। अति संवेदनशील मामलों में कोरावल क्षेत्र के लोगों को पुलिस की तत्काल मदद नहीं मिल पाती है । पुलिस चौकी से संबद्ध कोरावल क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि यदि नव निर्मित भवन से पुलिस चौकी का कार्य प्रारंभ हो जाए तो लोगों को घटना दुघर्टना की स्थिति में पुलिस की तुरंत सहायता मिलने लगेगी।
आधुनिक तकनीकी से निर्मित अष्टकोणीय भवन में अभी कुछ मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जैसे ही कमियां दूर हो जाएंगी, वहां पुलिस चौकी कायम कर जनता की सेवा के लिए जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। - विश्वज्योति राय, थाना प्रभारी हलिया।