{"_id":"5bcc98cabdec226988375e0f","slug":"61540135114-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
अहरौरा। थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास रविवार की शाम अलग अलग दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
वाराणसी के फूलपुर निवासी सारनाथ सिंह (55) अपने पुत्र विनय सिंह (38) के साथ बाइक से सोनभद्र से वापस अपने घर को लौट रहा था। रविवार की शाम चार बजे पिता पुत्र जैसे ही हनुमान घाटी के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया जहां सारनाथ की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के कुछ समय बाद ही क्षेत्र के सहूवाइन का पोखरा निवासी गौतम (17) अपने साथी गुड्डू (30) के साथ घर वापस लौट रहा था। जैसे ही बेचू बाबा के मंदिर के पास पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया जहां गौतम की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन