फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पीएचसी के खराब प्रदर्शन से डीएम नाराज

पीएचसी के खराब प्रदर्शन से डीएम नाराज

Sun, 30 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी के खराब प्रदर्शन से डीएम नाराज
जिलाधिकारी की बैठक में मौजूद अधिकारी
मिर्जापुर। स्वास्थ्य समिति की रविवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार, गुरसंडी, चील्ह, कछवां, पड़री, विजयपुर, लालगंज व हलिया की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए सीएमओ को ऐसे पीएचसी के एमओआईसी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दियौ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि पीएचसी की स्थिति नहीं सुधरी तो संबंधित के निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। कहा सरकार जन स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से गंभीर है प्रत्येक एमओआईसी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजो को शासन के मंशानुरुप स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। बैठक के दौरान डीएम ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में लाभार्थियों के भुगतान में हुई देरी पर फटकार लगाई। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि आशाओं के भुगतान की प्रगति धीमी। एएनएम तथा आशाओं के प्रशिक्षण बाद के मानदेय भुगतान लंबित है। बैठक में उन्होंने कुष्ठ रोग, मानसिक कार्यक्रम, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने किसी भी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा संतोष जनक उत्तर न देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य चिकित्सािधिकारी डा पीके तिवारी, समेत सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed