{"_id":"5b50d0554f1c1b4b748b5ed1","slug":"61532022869-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. जयंती कुमारेश के वीणावादन पर झुमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. जयंती कुमारेश के वीणावादन पर झुमे श्रोता
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में गुरूवार को छात्रों के लिए स्पीक मैके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंर्तराष्ट्रीय कलाकार डा. जयंती कुमारेश ने सरस्वती वीणा वादन द्वारा कर्नाटक संगीत की प्रस्तुति किया। जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।
इनके साथ कलाकार मृदंगम पर जयचंद्र और मारसिंग पर प्रमाथ किरन ने संगत दिया। इन्होंने विद्यालय के छात्रों के समक्ष भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की, जिसका सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने आनंद लिया। डा. जयंती कुमारेश ने सरस्वती वीणा के वादन द्वारा सभी को सम्मोहित कर दिया। स्पीक मैके नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं विरासत से परिचित कराने के लिए देश के प्रसिद्घ कलाकारों को भारत के कोने कोने भेजती है। स्पीक मैके उत्तर प्रदेश के प्रमुख उमेशचंद्र सेठ ने उत्साहवर्धन किया। डायरेक्टर पारितोष बजाज और प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने अतिथि कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिंह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा प्रवीण श्रीवास्तव ने किया।