फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बंदरों के आतंक से नगरवासियों को मिलेगी निजात

बंदरों के आतंक से नगरवासियों को मिलेगी निजात

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से नगरवासियों को मिलेगी निजात
अहरौरा । बंदरों के आतंक से नगर वासियों को निजात दिलाने का निर्णय सोमवार की शाम सामुदायिक केंद्र में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया । सर्वसम्मति से सभी सभासदों ने एक स्वर में बंदरों को नगर से हटवाने का निर्णय लिया । नगर की गलियों में पसरा अंधेरा को दूर किए जाने के लिए स्ट्रीट लाईट व सोलर लाईट लगाए जाने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में लिया गया । जिसपर सभी ने अपनी मुहर लगाया । पट्टीकला स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार की शाम चार बजे नगर के विकास कार्यों के लिए बैठक रखा गया । चौक के सभासद कुमार आनंद ने नगर में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से बोर्ड को अवगत कराया सर्वसम्मति से बंदरों को पकड़वाने व कम से कम 50 किलोमीटर दूर स्थित जंगल में छोड़ने का प्रस्ताव पास हुआ साथ ही कुमार आनंद ने नगर में अंधेरा को दूर करने के लिए खराब हुए स्ट्रीट लाईट लगाए जाने का साथ ही नगर में लगे हुए 50 सोलर लाईटखराब हो चुकी है जिसमें नई बैटरी और बल्ब लगवाने और लगवाए जाने का मुद्दा बोर्ड की बैठक में रखा जिसे एक स्वर में पास कर दिया गया । इसी के साथ ही वार्ड नंबर 12 में गंदा पानी की निकासी के लिए सीवर बनाए जाने का भी प्रस्ताव पास किया गया । कटरा मोहाल में गंदा पानी की समस्या से स्थानीय लोग जूझ रहे है सीवर बनने से लोगों को दूषित पानी से निजात मिल जाएगा । वार्ड नंबर एक में तीन समर्सेबल पंप लगवाने का निर्णय बोर्ड में लिया गया है । जिससे निर्मलवा पहाड़ पर पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा । इस दौरान पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य,ईओ विनय तिवारी, जेई अमरेंद्र प्रताप सिंह,कुंवर सिंह,कृष्णा तिवारी,इरशाद आलम,सिद्धार्थ सिंह,फजेंद्र अली,मुरारी यादव, संतोष कुमार,रामचंद्र,सीबी बेगम,चंचला मिश्रा,मुरारी यादव,कलेंद्र सोनकर,बेचन,विजय कुमार सहित सभी सभासद मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed