{"_id":"5a3ff4924f1c1b001c8babf7","slug":"61514140818-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापपुर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापपुर ने जीता उद्घाटन मैच
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर। माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरूषोत्तम के खेल के मैदान में भूपेंद्र स्मृति कप विशाल कैनवस 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता प्रसाद पटेल एडवोकेट बसपा के वरिष्ट नेता ने फीता काट कर किया। प्रथम मैच नवयुवक स्पोर्टिंग क्लब प्रतापपुर एवम् सरदार पटेल स्पोर्टिंग क्लब सझौली के बीच खेला गया। जिसमे प्रतापपुर ने दस ओवर में अस्सी रन बनाकर विजयी रही तथा सझौली की टीम ने 54 रन बनाकर हार गयी। साथ ही मैन ऑफ द मैन रूस्तम यादव रहे। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार एक सौ ग्यारह रूपये तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को पाच हजार पांच सौ पचपन रूपये दिया जाएगा। मैन ऑफ दी सीरीज को दो हजार पाच सौ रुपए दिए जाएंगे। इस अवसर पर जगदीश सिंह, प्रभात सिंह, संतोष, कमलेश, नीरज, काजू सिंह, मनोज सिंह, गौरव सिंह, डब्लू सिंह, संचालन आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया ।
विज्ञापन