{"_id":"59f774054f1c1baf678b8719","slug":"61509389317-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना खत्री समाज का दीपावली उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना खत्री समाज का दीपावली उत्सव
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के गजियाटोला स्थित खत्री धर्मशाला में रविवार को खत्री समाज द्वारा दीपावली उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ खत्री सभा के अध्यक्ष अजय कुमार मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा कराटे का शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग द्वारा स्वस्थ रहने की क्रिया को दर्शाया गया। दीपावली उत्सव में खत्री समाज के बच्चे व महिलाओं की उपस्थिति से हॉल भरा रहा। समाज के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उत्सव के अवसर पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा राजकुमारी खत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। समाज के अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से समाज की कुरीतियों को दूर करने का आहवान किया। इस दौरान राजमोहन खत्री, शेखर मैनी, पशुपतिनाथ, राजकुमार टंडन, डा. राम मेहरोत्रा, मोहन खत्री, दीपक खत्री, विजय खत्री, अनुज टंडन आदि उपस्थित रहे।