{"_id":"59de6c4d4f1c1b6a678b5686","slug":"61507748941-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी शिविर में कैंप फायर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी शिविर में कैंप फायर का आयोजन
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित 101 यूपी बटालियन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान शिविर में कैंप फायर का आयोजन किया गया। कैंप फायर के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग और मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसकी मौजूद लोगों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही कैडेट्स ने पद यात्रा निकाल लोगों को मिशन इंद्र धनुष के लिए जागरूक किया।
कैंप कमांडेंट कर्नल एसके वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गौरव यादव और बालिका वर्ग में मोनिका, फुटबाल में आर्यन चौबे, लेमन रेस में पूजा यादव और खो खो में मोनिका सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अत्याधुनिक हथियार चलाना सीखा। साथ ही मैप रीडिंग व बैटल का भी प्रशिक्षण दिया गया। कैप्टन अंजनी कुुमार पांडेय द्वारा लीडरशिप क्वालिटी पर विस्तृत व्याख्यान दिया। कैप्टन घनश्याम सिंह द्वारा कंट्रोल आफ आर्डर पर जानकारी दी। शिविर में लेफ्टिनेंट मकरंद जायसवाल, लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार ने कैड्टस को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डीपी सिंह, अमित सिंह, सूबेदार मेजर शिवराम सिंह, सिकंदर सिंह, डीवी रावल, हिम्मत सिंह, डीके दूबे, आमोद शर्मा, संतोष गुप्ता, दयानंद, जैनेंद्र कुमार, कमलेश, प्रकाश, विनय आदि मौजूद रहे।