{"_id":"59a6a0384f1c1b59738b471a","slug":"61504092216-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर बिखरी गंदगी देख डीआरएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर बिखरी गंदगी देख डीआरएम नाराज
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज मंगलवार को चुनार रेलवे स्टेशन एवं यार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के पश्चिमी ओर लगे गर्म धुरा सूचकांक मशीन को देखा। डीआरएम प्लेटफार्म नंबर पांच के रेलवे ट्रैक पर बिखरी गंदगी और जमी घास को देख कर स्थानीय रेल अधिकारियों पर बरस पड़े। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा घास एवं गंदगी दिखाई दिया तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थित अनेक विभागों के बारे में पूछताछ किया। स्टेशन पर लगे गर्म धुरा सूचकांक मशीन ठीक काम कर रही है कि नहीं जांच हेतु अपने सामने मालगाड़ी को डाउन में पास कराया और सूचकांक मशीन की रीडिंग को देखा। डीआरएम की स्पेशल ट्रेन दोपहर करीब एक बज कर 25 मिनट पर चुनार पहुंची और दो बज कर 40 मिनट पर वापस इलाहाबाद लौट गई। इस दौरान एईएन सुधीर कुमार, स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव सहित अनेक रेल अधिकारी मौजूद रहे।