{"_id":"59a076de4f1c1bc9218b4b8f","slug":"61503688414-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चला पालिका द्वारा पकड़े गए छह पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चला पालिका द्वारा पकड़े गए छह पशु
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में घूमने वाले पशुओं के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चल रहा अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी के निर्देशन में अभियान के तीसरे दिन घंटाघर और वासलीगंज क्षेत्र में घुम रहे छह पशुओं को पकड़ा गया। पकड़े गए पशुओं को डगमगपुर स्थित जालान के पशुशाला में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान अनवरत जारी रहेगा। पशुपालक अपने पशुओं को घर में ही बांधकर रखें। बता दें कि छुट्टा पशुओं के खिलाफ नगर में डीएम बिमल कुमार दुबे के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया था कि नगर के सड़कों व गलियों में घुमने वाले छुट्टा पशुओं का पकड़ा जाए। जनपद के सभी पशुपालकों विशेष कर नगर पालिका क्षेत्र के पशुपालकों से कहा कि वह अपने पशुओं को अपने घरों में हीं बांध कर रखें, अन्यथा आगे से कोई भी पशु सड़कों व गलियों में घूमता हुआ मिला तो पकड़ कर नगर पालिका के हवाले करते हुए उचित जुर्माना भी लगेगा। उन्होंने कहा कि जुर्माने के साथ साथ पशुपालकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।