फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   6 reports, including two from Sonbhadra is positive

सोनभद्र के दो समेत 6 की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
6 reports, including two from Sonbhadra is positive
मिर्जापुर। जनपद में पिछले चार दिनों में कोरोनो संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को एक साथ 6 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें दो सोनभद्र और जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के 4 निवासी हैं। मंगलवार को जिन 6 संक्रमित की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वे सभी मुंबई से लौटने वाले प्रवासी हैं। देर शाम को 12 रिपोर्ट आई। इसमें एक पाजिटिव और 11 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

शनिवार को सात, रविवार को एक, सोमवार को चार और फिर मंगलवार को पांच की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मंगलवार को आई पांच रिपोर्ट में दो लोग सोनभद्र के रहने वाले हैं। पांचों बीते दिनों ट्रक से मुंबई से लौटे हैं। सभी का पीएचसी और पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बने कोरोना जांच सेेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच की गई। जांच में संदिग्ध मिलने पर इन पांचों को विंध्याचल के परसिया में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया था। मंगलवार को इन पांचों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सोमवार तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 थी। सोमवार को पांच में तीन जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र के धनावल, पड़री थाना क्षेत्र के छितमपट्टी और देहात कोतवाली के नकहरा का निवासी है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर के परमनपुर निवासी युवक पांच मई को मुंबई से लौटा है। मुंबई से लौटने के बाद उसने जांच कराई। जांच में संदिग्ध मिलने पर उसे क्वारन्टीन किया गया था। 13 मई को स्वास्थ्य विभाग ने उसका सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा। मंगलवार की रात देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे विंध्याचल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन

...........................
95 का लिया गया सैंपल, 19 आई रिपोर्ट
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को 95 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें लोहंदी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए गैर प्रांत से आने वाले 29 संदिग्ध, परिसिया आश्रम पद्धति में 57 संदिग्ध और विंध्याचल के आईसोलेशन में रखे चार पाजिटिव और पांच क्वारंटीन सेंटर के लोगों का है। मंगलवार को 19 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच पाजिटिव और 14 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मई को मुंबई से आया था
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी संक्रमित युवक मुंबई में काम करता था। 14 मई को ट्रक से घर लौटा। वह जांच कराने के लिए मड़िहान सीएचसी पर गया। जहां डाक्टर ने उसे संदिग्ध मानते हुए विंध्याचल क्वारंटीन सेंटर भेजा। वहां से उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच पाजिटिव आने पर गांव को सील कर हाट स्पाट बनाया गया। बुधवार को गांव में घर-घर जांच की जाएगी।
मुंबई से लौटने के बाद एक दिन रुका था घर
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी संक्रमित युवक मुंबई से लौटने के बाद एक दिन घर पर रुका था। अगले दिन जांच कराने गया । जांच में संदिग्ध मिलने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेज कर उसे क्वारंटीन किया गया था। जांच में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकना उसके गांव को हॉट स्पाट घोषित कर परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर सैनिटाइजेशन आदि कराया।
20 लोगों के साथ ट्रक से आया था संक्रमित
पड़री। थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव निवासी कोरोना संक्रमित युवक मुंबई में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 12 मई को ट्रक से अपने साथियों के साथ मुंबई में से लौटा। मुंबई से लौटने पर वह जांच के लिए पड़री पीएचसी पहुंचा। वहां जांच में संदिग्ध मिलने पर उसे विंध्याचल क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। वहां से उसका सैंपल भेजा गया था। मंगलवार को उसका सैंपल पाजिटिव आया। पड़री थाना क्षेत्र में संक्रमितो की संख्या चार हो गई है।
हांट स्पाट इमरती और महेवा में की गई जांच
पड़री। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्ययी 12 टीम मंगलवार को क्षेत्र के इमरती गांव में लोगों का परीक्षण करने के लिए पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग ग्रामीणों का परीक्षण किया गया। इसके बाद गांव को सैनिटाइज कराया गया। जहां हॉटस्पॉट के क्षेत्र में जाने वाले सभी आठ रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। जिससे कोई भी बाहर का व्यक्ति अंदर व अंदर का बाहर ना जा सके। जिसका पालन कराने के लिए हर बैरियर पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
......................
प्रवासी मृतक की रिपोर्ट आई निगेटिव
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में 55 वर्षीय लक्ष्मण माझी पिछले बुधवार की रात हरियाणा से घर पहुंचा था। घर पहुंचे अधेड़ की बुखार आने के बाद मौत हो गई। इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिजन और स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली।
......................
संक्रमित को इंजेक्शन लगाने वाला स्वास्थ्य कर्मी क्वारंटीन
मिर्जापुर। मुंबई से लौटे एक युवक को परसिया क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार की रात उसे झटका आ रहा था तो उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया था। स्वास्थ्य कर्मी ने इंजेक्शन लगाया था। मंगलवार की सुबह सोनभद्र निवासी युवक की रिपोर्ट संक्रमित आ गई। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी को क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य कर्मी रितू उस समय पीपीई किट नहीं पहनी थी। उसे अस्पताल के प्राइवेट कमरे में क्वारंटीन किया गया है।
....................
बेड फुल होने पर सेमफोर्ड में भर्ती होंगे संक्रमित
मिर्जापुर। विंध्याचल का आईसोलेशन वार्ड 30 बेड का है। इसमें मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। तीनों जिलों से इस समय 28 संक्रमित भर्ती हो चुके है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि विंध्याचल का आईसोलेशन वार्ड फुल होने पर संक्रमितों को सेमफोर्ड स्कूल में बने 100 बेड के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

ये है जिले के हाट स्पाट जोन
मिर्जापुर। जिले में इस समय 10 स्थान हाट स्पाट जोन है। इसमेें कछवां डीह, पड़री का महेवा, चील्ह का सागरपुर, जमालपुर का जफरपुरा, पड़री का पचेवरा व इमरती, देहात कोतवाली का खजुरी गांव पूर्व में हाट-स्पाट क्षेत्र घोषित है। मंगलवार को संक्रमितों की रिपोर्ट आने के बाद पड़री का छितमपट्टी, देहात कोतवाली का नकहरा और मड़िहान का धनावल गांव हाट स्पाट घोषित किया गया है।
.........................
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
आईसोलेशन में 28 पाजिटिव -
मिर्जापुर -21, भदोही-5, सोनभद्र-2
क्वारंटीन किए गए-103 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -52 ), ( विंध्याचल क्वारंटीन सेंटर में -पांच), ( आश्रम पद्धति विद्यालय-48)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed