{"_id":"6a00ddc3515552a7f80aea05","slug":"57-percent-of-pgt-candidates-were-absent-in-the-first-shift-while-52-percent-were-absent-in-the-second-shift-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153353-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पहली में 57 तो दूसरी पाली में 52 प्रतिशत पीजीटी में रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पहली में 57 तो दूसरी पाली में 52 प्रतिशत पीजीटी में रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
नगर के आर्य कन्या इंटर मिडिएट कालेज से पीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थि, स्रोत संवा
- दूसरे दिन नागरिक शास्त्र, अंकशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन शास्त्र, भूगोल, हिंदी व कला की परीक्षा का हुआ आयोजन
मिर्जापुर। जिले में दूसरे दिन रविवार को आयोजित पीजीटी में पहली में 57 तो दूसरी पाली में 52 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में नौ और दूसरी पाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर नागरिक शास्त्र, अंकशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन शास्त्र, भूगोल, हिंदी और कला की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम रही। पहली पाली में मात्र 43 तो दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की मात्र 47 प्रतिशत ही उपस्थिति रही।
पहली पाली में नौ केंद्रों पर नागरिक शास्त्र, अंकशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल पंजीकृत 3308 परीक्षार्थी में से 1421 उपस्थित तो 1887 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर 3654 परीक्षार्थी में से 1733 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1921 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि कम उपस्थिति की वजह समझ नहीं आ रही है। लगभग हर जगहों पर महिलाएं ही परीक्षार्थी हैं तो हो सकता है कि दूसरी या गैर जनपद होने की वजह से उनको आने में समस्या हुई हो। अधिकतर परीक्षार्थी वाराणसी या प्रयागराज के हैं।
रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन रहे
दूसरी पाली में रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन रहे। परीक्षार्थियों का कहना था कि विज्ञान विषय तो कठिन होता ही है लेकिन जो आंकिक प्रश्न आए थे वह कठिन थे। हालांकि हिंदी के परीक्षार्थियों को रस, छंद अलंकार से संबंधित सवालों को हल करने में समस्या हुई। विषयवार लोगों ने बताया कि प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे लेकिन प्रश्नपत्र सबके अच्छे हुए।