फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   55.96 percent candidates skipped the PCS pre exam

Mirzapur News: 55.96 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस प्री की परीक्षा

Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
55.96 percent candidates skipped the PCS pre exam
मिर्जापुर। जिले में रविवार को 13 केंद्रों पर लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की पीसीएस प्री की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 55. 96 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छाेड़ दी। 13 केंद्रों पर 5472 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 2416 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3056 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 2403 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचे, जबकि 3069 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा से 45 मिनट पहले ही केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी., जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एएसजे इंटर काॅलेज, बिनानी पीजी काॅलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed