फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   55 lakh saplings planted in Mirzapur, made Van Mahotsav a mass movement, plantation from city to village

मिर्जापुर में रोपे गए 55 लाख पौधे, वन महोत्सव को बनाया जन आंदोलन, शहर से लेकर गांव तक पौधरोपण

Sun, 04 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
55 lakh saplings planted in Mirzapur, made Van Mahotsav a mass movement, plantation from city to village
मिर्जापुर। जन आंदोलन के रूप में रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान चला। वन विभाग समेत अन्य विभागों को मिलाकर शहर से लेकर गांव तक कुल 55 लाख 559 पौधे रोपे गए। वन महोत्सव का उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने मड़िहान के झरी रेंज में स्थापित औषधीय वाटिका में कई छायादार, फलदार व ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे रोपकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान वन विभाग के नोडल अधिकारी केपी दुबे प्रमुख वन संरक्षक, रमेश चंद्र झा मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर मंडल, डीएफओ पीएस त्रिपाठी रहे। पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार सिंह ने परेड ग्राउंड में पौधरोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नगर, छानबे, मझवां व चुनार में विधायक राहुल प्रकाश कोल, शुचिस्मिता मौर्य ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण किया। बरकछा खुर्द में सचिव नोडल अधिकारी अनुराग यादव, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, बीडीओ सिटी दिनेश कुमार मिश्र ने पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी ने पौधों का जीओ टैग कराने का निर्देश दिया। पटेहरा में बीडीओ श्वेतांक सिंह, पड़री में बीडीओ उषा पाल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चील्ह: कोन के मलाधरपुर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने पोधरोपण किया। इसी तरह जगदीशपुर, गहिया अनुरुद्धपुरपूरब पट्टी, पुरजागीर, तिलठी, गड़गेड़ी आदि गांवों में पौधरोपण हुआ। बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह वन क्षेत्राधिकारी, अमरेश चंद्र मिश्रा एडीओ आईएसब आदि रहे। चुनार: विधायक चुनार अनुराग सिंह ने रेंज आफिस में पौधारोपण किया। नगर पालिका की ओर से नवलबीर व बहरामगंज इलाके में पौधरोपण किया गया। जिगना: विकास खंड छानबे में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह व प्रधान शहीदा बानो ने विजयपुर में पौधरोपण किया। पं महाबीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में डॉ. मनीष चतुर्वेदी, रायपुर में संतोष तिवारी, खम्हरिया दमुआन में किरन पांडेय ने पौधरोपण किया।
लालगंज: पतुलकी, गगहरा, रानीबारी, लालगंज, मेढरा, थरपरसिया में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस अहमद, ग्राम प्रधान गणेश शंकर दूबे, पूर्व प्रधान सीताराम यादव, कांग्रेस नेता शशिभूषण दूबे थे। खरिहट में गीता पांडेय, नरैना कला में ज्योति तिवारी, धोबहा देवघटा श्याम बहादुर सिंह व रेही में कुसुम देवी आदि ने पौधरोपण किया। हलिया: वन सेंचुरी क्षेत्र के बसकुडिया में अपना दल एस के छानवे विधायक राहुल प्रकाश कोल, अनुसुचित जन जाति के पूर्व उपाध्यक्ष मनीराम कोल, डीएफओ वन्य जीव कैमूर आशुतोष जायसवाल ने पौधरोपण किया। राजगढ़: एक से चार जुलाई के बीच बहिरा तालाब, कोहगड़वा तालाब, असुरैन तालाब, चंदनपुर तालाब, मनिका तारा तालाब के भीटे पर आंवला, इमली, सागौन व अमरुद के पौधे रोपे गए। इस मौके पर नित्यानंद सिंह, राजेश सोनकर, भूपेंद्र कुमार, प्रदीप तिवारी आदि रहे। अदलहाट: थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने 137 पौधे लगाए।

सीखड़: ग्राम प्रधान छीतकपुर मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान खैरा रवि शंकर कनौजिया, ग्राम प्रधान पसियाही रजनी देवी, धनैता ग्राम प्रधान सरोज सिंह, बिदापुर में सावित्री देवी, डोमनपुर में अलका सिंह, पचराव में अजय कुमार सिंह, हासीपुर में प्रभु नारायण सिंह, मुकुंदपुर पाहो में निर्मला देवी आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed