फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीएम ने विंध्याचल में कंट्रोल रूम व स्वचालित सीढ़ी का किया उददघाटन

जीएम ने विंध्याचल में कंट्रोल रूम व स्वचालित सीढ़ी का किया उददघाटन

Thu, 28 Mar 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जीएम ने विंध्याचल में कंट्रोल रूम व स्वचालित सीढ़ी का किया उददघाटन
विंध्याचल। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बुधवार की दोपहर पौने एक बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बनकर तैयारी हुई स्वचालित सीढ़ी और सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का उदघाटन किया। इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहले ही स्वचालित सीढ़ी शुरू हो चुकी है। राजीव चौधरी ने कहा कि आज से यात्री स्वचालित सीढ़ी का इस्तेमाल कर सकते है। बताया कि विंध्याचल रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेेशन है। यहां हजारों यात्री आते है। उनकी सुरक्षा को कड़ी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे पूरे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा स्टेशन पर हुए विकास कार्यों का जायजा लेते हुए स्टेशन परिसर में बने हुए काउंटर टिकट कक्ष, महिला प्रतीक्षालय एवं अतिथि विश्राम गृह तथा प्रतीक्षालय स्टेशन परिसर में सफाई को देख काफी खुश नजर आए। जीएम ने आंतरिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु स्टेशन परिसर के आंतरिक सुरक्षा नीतियों,फायर गैस, पोटर द्वारा कुशल उपयोगिता को देख दो हजार रुपये का इनाम प्रदान कर पोटर को अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया। सीसीटीवी कैमरे के सुव्यवस्थित कंट्रोल रूम ऑफिस को देख जर्नल इलेक्ट्रिशियन डिपार्टमेंट विभाग को पांच हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया। रेलवे जीएम ने रेलवे क्षेत्र का भ्रमण कर स्टेशन परिषद के कई व्यवस्थाओं के तहत यात्रियों की सुविधा हेतु कई बदलाव की योजना बनाई है। कहां की मां विंध्यवासिनी माता के नगरी में किसी भी प्रकार की वाहन स्टैंड बना कर वसूली नहीं की जाएगी। विंध्याचल रेलवे स्टेशन को कर मुक्त रखने का निर्देश दिया । संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए त्वरित कार्रवाई के तहत कार्य कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर रेलवे इलाहाबाद मंडल के डीआरएम. अमिताभ कुमार समेत इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट समेत दर्जनों अधिकारी एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed