{"_id":"5c9a7556bdec22144119863c","slug":"51553626454-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में हुई फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में हुई फूलों की होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। नगर की धार्मिक संस्था श्री बाबा विश्वनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में सोमवार की रात शिवा उत्सव वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।
लखनऊ, प्रयागराज से आए कलाकारों ने शंकर-पार्वती, कृष्ण-सुदामा, काली-शंकर, राधा-कृष्ण की झांकी की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की ओर से फूलों की खेली गई होली समारोह का आकर्षण बनी रही। इस दौरान दंत चिकित्सक प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद राजू यादव, चंद्रहास गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, अनिल गुप्ता, अफसर अली, विकास वर्मा, सोनू गुप्ता, रिंकू वर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे। इसी क्रम में नव युवक अधिवक्ता समिति द्वारा बार भवन में होली मिलन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता, महामंत्री राजकुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुदास, गजेन्द्र नारायण सिंह, मो. वसीम, अभय सिंह, आदि प्रमुख मौजूद रहे।