फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रोल माडल बनेंगे प्रदेश के 724 दलित गांव: डा. लालजी

रोल माडल बनेंगे प्रदेश के 724 दलित गांव: डा. लालजी

Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोल माडल बनेंगे प्रदेश के 724 दलित गांव: डा. लालजी
मिर्जापुर। प्रदेश के सात सौ 24 आदर्श दलित गांव अन्य गांवों के लिए रोल माडल बनेंगे। इन गांवों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम के चेयरमैन डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जानकारी दी।
विज्ञापन

फतहां के सिंचाई विभाग निरीक्षण गृह में डा. लालजी ने बताया कि मिर्जापुर के 10 गांव इसमें शामिल हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने 74 करोड़ का बजट भेज दिया है। इस बजट से संबंधित गांव में सोलर लाइट, शुद्ध पानी, शौचालय निर्माण, कूड़ा निस्तारण और संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श गांव को इन मानदंडों पर खरा उतरना होगा। डा. लालजी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शौचालयों पर ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार ने इस आवश्यकता को समझा और कार्रवाई की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मायावती पर डा. लालजी ने कहा कि इन लोगों के साथ कांग्रेस ने भी दलितों को केवल झुनझुना ही पकड़ाया। कई आरक्षण विरोधी कार्य अखिलेश सरकार ने कराया। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर टिकट बांटने वाली नेता का यही हश्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दलित व पिछड़े ऐसी जातिवादी पार्टियों का बहिष्कार करें।
विज्ञापन


जिले के इस योजना के तहत चयनित गांव
जिले में इस योजना के तहत पटेहरा कला, नौगवां, बंजारी कला, पटेवर, गोपालपुर, जमुई, वन इमिलिया, सिकटा, अमोई व बहुती। इन गांवों सहित मंडल के 29 गांवों का इस योजना के तहत चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed