फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता का हाल जाना

केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता का हाल जाना

Sat, 02 Mar 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता का हाल जाना
लालगंज। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरडीहा गांव में स्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लालमणि पांडेय के यहां पहुंची और ग्रामीणों का हालचाल लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से रूबरू कराया। राज्यमंत्री ने त्वरित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लालमणी ने उपरौध राजवाहा संचालित सांसद आदर्श गांव ददरी राजवाहा में पानी दिए जाने की मांग की। कहा की इस राजवाहा से बरडीहा बसकोप कनोखर व ददरी बनवारी आदि गांवों के हजारो बीघा जमीन सिंचित होगी। बरडीहा के रामचंद्र मिश्रा और अमरेश चंद ने लालगंज बरडीहा जर्जर मार्ग के मरम्मत के लिए राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाया। गांवग के ही कृष्णकलांत मिश्र, कन्हैयालाल पाल व उमाकांत ने बताया कि 1978 में बनी नहर का मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। ग्रामीणों की समस्या को समाधान के लिए राज्यमंत्री ने संबधित विभागों के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पर रमाशंकर पटेल, लालबहादुर पटेल, रमेश मिश्रा, रामलाल दुबे, शिवशंकर, नारायण मिश्र, गंगामणि, शिव अचल, राजन मिश्र, उमाकांत व रमाशंकर मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed