{"_id":"5c631729bdec227f1c76bbc7","slug":"51549997865-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल भाषा में बच्चों में बढ़ती है सीखने की प्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल भाषा में बच्चों में बढ़ती है सीखने की प्रवृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पढ़ाई के दौरान बच्चों को सरल से सरल भाषा में शिक्षा दी जाए। उक्त बातें राजपुर स्थित खंड शिक्षाधिकारी सिटी कार्यालय पर ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को शिक्षकों को संबोधित करते खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने कही।
खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि महाविद्यालयों में पढ़ाना आसान है पर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को तालीम देना कठिन कार्य है। उन्होंने प्रशिक्षण में आए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं से कहा कि गीत, संगीत व खेल की भाषा के जरिए बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रशिक्षण के दौरान जिले से चयनित मास्टर ट्रेनरों में अनिल कुमार त्रिपाठी, नेहा उपाध्याय, उर्मिला पाल और परिचिता चौधरी ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। बताते चलें कि सिटी विकास खंड के 139 प्राथमिक विद्यालय मौजूद हैं। पहले और दूसरे बैच का प्रशिक्षण कराया जा चुका। तीसरे और अंतिम बैच का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न कराया गया। प्रत्येक विद्यालयों से दो-दो की संख्या में अध्यापक एवं अध्यापिकाएं प्रशिक्षण में मौजूद रहीं।