{"_id":"5c27c314bdec2256d743cfa0","slug":"51546109716-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवपुरा ममरी में एसडीएम ने लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवपुरा ममरी में एसडीएम ने लगाई चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। उपजिलाधिकारी सविता यादव तहसील क्षेत्र के देवपुरा, ममरी मुतलके में शनिवार चौपाल का आयोजन कर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान एसडीएम ने ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। पंचायत भवन पर कई लाभार्थियों ने महीनों से पेंशन न मिलने की शिकायत की।
जिस पर एसडीएम ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। चौपाल के दौरान हल्का लेखपाल द्वारा गांव की खतौनी व आवास की सूची को पढ़कर ग्रामीणों को सुनाई गई। साथ ही सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गांव में पानी की समस्या अभी से जटिल हो रही है जिसके लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारी को हैंडपंप दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वरासत के बारे में एसडीएम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करते हुए एसडीएम ने शौचालय प्रयोग किए जाने व गांव को साफ व सुथरा रखे जाने का आवाह्न किया। कहा कि यदि हमारा पास पड़ोस स्वच्छ रहेगा तभी हम निरोग रह सकते हैं। इस दौरान तहसीलदार सुनीलकुमार, नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी, बीडीओ रामचंद, सीडीपीओ सीमा रानी, राजस्व निरीक्षक विजयकांत पांडेय समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।