फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर जमकर बच्चे

जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर जमकर बच्चे

Tue, 25 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर जमकर बच्चे
मिर्जापुर। प्रेम व उद्धार करने वाले प्रभु यीशु का सोमवार आधी रात को जन्म होते ही मसीही समुदाय के लोग खुशियों से झूम उठे। आधी रात को गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। इसके बाद केक काटकर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर चर्चों को सजाया गया। झालरों व टिमटिमाती लाइटों की रोशनी से चर्च जगमगा उठे। नगर के लोहंदी कला स्थित इटरनल ग्रेस चर्च यीशु दरबार की ओर से सोमवार शाम यीशु जन्मोत्सव पर सद्भावना जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस के बाद इटरनल ग्रेस चर्च में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने विशेष प्रार्थना की। मुख्य वक्ता सुरेश बाबू ने क्रिसमस का संदेश देते हुए धार्मिक सौहार्द की प्रार्थना की। रेव्ह विजय कुमार एम ने बताया 25 दिसंबर की सुबह नौ से दो बजे तक यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन-कीर्तन, प्रवचन व प्रार्थना का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सुरेश बाबू (केरल) तथा विशिष्ट अतिथि जोजी जार्ज (भोपाल), जॉय मैथ्यू (कानपुर) एवं कछवां क्रिश्चियन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजू अब्राहम होंगे। सद्भावाना जुलूस के दौरान सुशंथा विल्स, अनिश, रनिल दासन, बच्चन राम कुशवाहा, शिवलाल, श्याम लाल मौर्या, रमेश गुप्ता, राजा सेठ, भोलेनाथ अग्रहरि, मनीष कैलाश सिंह पटेल, कालीचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मिर्जापुर। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर जमकर थिरके। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार व टाफियां बांटी। कई विद्यालयों में मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने मनपसंद सामानों की खरीद की। इस मौके पर प्रभु यीशु मसीह की मनोहारी झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में सेंटा बनिए व खुशियां बांटिए थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाया गया। स्कूल के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ व डायरेक्टर आयुष सर्राफ ने बच्चों को क्रिसमस पर्व की महत्ता से अवगत कराया। जसोवर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित समारोह में बच्चों ने मनमोहक नृत्य पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मोर्चाघर स्थित नेशनल कान्वेंट स्कूल में समारोह दौरान बच्चों ने आकर्षक डांस की प्रस्तुति की। इस दौरान प्रिंसिपल एम जोंस, निदेशक प्रत्यूष कुमार, डिंपल गुप्ता, एस बेगम आदि मौजूद रहे। कजरहवा पोखरा स्थित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने सेंटा क्लाज बन उपहार व टाफियां बांटी। विद्यालय प्रबंधक आर. जानसन ने पर्व की महत्ता बताई। अर्जुनपुर स्थित अमर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने फैंसी ड्रेस में भाग लिया। वार्टन पब्लिक स्कूल में सेंटा क्लाज के ड्रेस व फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के प्रबंधक एसबी केशरवानी ने पर्व की महत्ता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस-डे के पूर्व संध्या पर सोमवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की असिस्टेंस डायरेक्टर फरहीन जमाल ने कहा क्रिसमस-डे के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटक प्रस्तुत कर सेंटा क्लाज के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कोर्स को-कोआर्डिनेटर मरियम जैदी ने बताया प्रभु यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की शिक्षा दी। इस मौके पर नीशु अग्रवाल, अनिता पाल, नेहा, सीमा, मंजू, शीला सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed