{"_id":"5bafc7ac867a557f551a233b","slug":"51538246572-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने निर्माण मानक अनुरूप न होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने निर्माण मानक अनुरूप न होने का लगाया आरोप
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। स्थानीय नगर पालिका परिषद की बैठक शनिवार को अध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई। इस दौरान स्वच्छता एवं पेयजल पर चर्चा की गई। सभासदों ने नगर में चल रहे निर्माण कार्यों में मानक पर ध्यान न देने, घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायत की। इस पर ईओ ने निर्माण कार्यों में अनियमितता की जांच कराने का आश्वासन दिया। विभिन्न वार्डों में सफाई एवं पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने पर भी विचार हुआ।
बैठक में सभासदों ने कहा कि घरों एवं दुकानों से निकलने वाले गिले एवं सूखे कूड़े को रखने के लिए कूड़ेदान नहीं रखे गए हैं। सभासदों ने कूड़ेदान की क्वालिटी पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि उत्तम क्वालिटी के बजाय घटिया किस्म के कूड़ेदान का क्रय किया गया है। सभासदों ने विभिन्न वार्डों में कराये जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के अनुरूप कार्य न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर में कराये जा रहे नाला नाली इत्यादि के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराये जा रहे शौचालय निर्माण में पुराने ईट का प्रयोग करने संबंधी आरोप लगाया। सभी सभासदों ने मामले की जांच कराते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग किया, जिस पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने समस्त सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच करायी जाएगी। मानक के अनुरूप कार्य न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डो में अन्य विकास कार्य को कराये जाने के बारे में प्रस्ताव रखा। बैठक में सभासद, समर्थ सिंह पटेल, कुंवर प्रताप सिंह, करतार सिंह, जितेंद्र कुमार, सर्वेस आदि उपस्थित रहे।