{"_id":"5ba68880867a557feb4e2ff9","slug":"51537640576-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा महुगढ़ी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा महुगढ़ी गांव
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज बाजार सहित महुगढी चौक शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सीओ मड़िहान हितेंद्र कुमार, सीओ लालगंज रमाकांत सिंह हलिया एवं लालगंज तथा दो कंपनी पीएसी के साथ गांव में चक्रमण करते रहे। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
हलिया के देवहट गांव निवासी हरिदास की मौत के बाद हुए बवाल के तीसरे दिन माहौल शांत रहा। ग्रामीण अपने अपने काम में लगे रहे। हालांकि हर तरफ इस घटना की चर्चा होती रही। ग्रामीण कही कही इकटठा होकर घटना पर चर्चा करते नजर आए। मृतक के भाई नारायण केशरी का कहना है कि शासन प्रशासन से अभी तक कोई आर्थिक मदद नही मिली। न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई। सुरक्षा को लेकर महुगढी ताजिया चौक से लेकर ड्रमंडगंज बाजार तक तीसरे दिन तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात्रि उपजिलाधिकारी लालगंज अरविंद कुमार चौहान,सीओ लालगंज रमाकांत सिंह एक कंपनी पीएसी के साथ लालगंज प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह प्रभारी निरीक्षक हलिया विश्वज्योति राय,चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, मतवार चौकी प्रभारी अभयनाथ यादव,रामज्ञान सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह गश्त करते रहे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। क्योंकि मृतक के पुत्र रामकृष्ण केशरी का कहना है कि जबतक वहा से चौक नही हटाया जाता एवं जमीनी विवाद नहीं हल किया जायेगा तथा कन्या पाठशाला की जमीन से अतिक्रमण मुस्लिम समुदाय द्वारा अधिग्रहित किया गया है। उसे मुक्त नही कराया जाता है तब तक अशांति बनी हुई है।बता दें कि हलिया थाना क्षेत्र के महुगढी गांव में पुलिस तथा एक समुदाय के उत्पीडन पर देवहट ड्रमंडगंज निवासी हरिदास उर्फ लल्लन केशरी गुरुवार की सुबह छ: बजे अपने पक्के मकान के दूसरे तल पर फांसी पर लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया था।