फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देश का किसान, छात्र व युवा बेहाल: जहिमो

देश का किसान, छात्र व युवा बेहाल: जहिमो

Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
देश का किसान, छात्र व युवा बेहाल: जहिमो
मिर्जापुर। जनहित मोर्चा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक इमामबाड़ा स्थित कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित की गई। मोर्चा नेता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मंडल पदाधिकारियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

गोविंद खत्री को मंडल अध्यक्ष, दिनेश पांडेय उपाध्यक्ष, महबूब आलम महामंत्री नियुक्त किए गए। सचिव पद पर राकेश व सियाराम को बनाया यगा। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में झब्बूलाल मौर्य, दूधनाथ बिन्द, बब्बू मुसहर नामित किए गए। नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल भदोही व सोनभद्र में जिला कमेटी का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे नारे की बदौलत सत्ता में आई। इस शासन में देश का किसान, छात्र, युवा बेहाल हैं। गरीबी व अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दुगनी बनाने की बात कर रही है पर गांवों में छुट्टा मवेशी किसानों हाडतोड़ मेहनत की कमाई एक झटके में चट कर जा रहे हैं। बैठक में भोलानाथ साहू, लल्लूराम कसेरा, समसुद्दीन मंसूरी, कदनलाल चक्रवाल, धर्मराज कनौजिया, मुन्ना सिंह, सग्गीराम, संतोष भारती, राजेन्द्र जायसवाल, चांद भाई, श्यामबाबू अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed