{"_id":"5a91ad684f1c1ba32a8b9477","slug":"51519496552-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चला अभियान
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक के लिए शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व में नगर की कई दुकानों औचक छापेमारी की गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह ने खाद्य वस्तुओं के 16 नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने दुुकानदारों को मिलावटी सामान नहीं बेचने की चेतावनी दी।
मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की और 16 नमूने लिए । खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रताप तिवारी, सुधीर कुमार राय, संदीप सिंह, स्वामी नाथ, विजय प्रताप सिंह और खाद्य सहायक रामधनी ने रामबाग पेट्रोल पंप के सामने तीन किराने की दुकानों से रंगीन चिप्स के दो, सरसों के तेल का एक नमूना लिया। घंटाघर में दुकानों से पनीर के , तुलसी चौक के पास अग्रवाल मिष्ठान भंडार से छेना की मिठाई, सगुन रेस्टोरेंट तुलसी चौक से सब्जी की तरी का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी ने खाद्य पदार्थ में रंग का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया। बताया कि जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।