फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रों पर दिखी प्रशासन की सख्ती

केंद्रों पर दिखी प्रशासन की सख्ती

Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रों पर दिखी प्रशासन की सख्ती
मिर्जापुर। बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के संगीत व गायन और इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। संगीत गायन में चार और गृह विज्ञान में 836 सहित पहली पाली में कुल 840 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। उधर, दूसरी पाली की इंटर व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा में पंजीकृत 1153 में 1105 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के पांचवें दिन भी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की संगीत गायन परीक्षा में पंजीकृत 125 में से 121 छात्र-छात्राएं शामिल हुई जबकि चार ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहली पाली में ही इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 7667 में से 6831 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसमें से 836 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल और उप शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल चंद्रजीत सिंह यादव ने कई केंद्रों निरीक्षण किया। वित्त व लेखाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद और प्रशासनिक अधिकारी सालिक राम सरोज ने सदस्यों के साथ स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज पैडापुर, पं. महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज कोटवा का निरीक्षण किया। सख्ती के चलते पहली पाली में केंद्रों पर कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed