फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तीर कमान लेकर किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

तीर कमान लेकर किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तीर कमान लेकर किया कलेक्ट्रेट  पर प्रदर्शन
मिर्जापुर। तीर कमान से लैस भारतीय गोंडवाना पार्टी के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. गणेश गोंड ने कहा कि अनुसूची पांच लागू होने से आदिवासियों को संवैधानिक अधिकार मिल जाएगा। विशिष्ट अतिथि विजय सिंह मरकाम ने कहा कि वर्ष 1931 से 1941 तक भारत की जनगणना सूची में गोंड जनजाति को ट्राइब लिखा है लेकिन वर्ष 1951 में ट्राइब शब्द हटा कर हिंदू लिख दिया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ध्रुव ने कहा कि 70 वर्षों से आदिवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। निर्दोष आदिवासियों नक्सली बना कर एनकाउंटर किया जा रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इन पर रोक लगा कर गोंड समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र कुमार गोंड, विजयलाल गोंड,शांति सरोज, रेखा सरोज, कविता कुमारी, रामबली गोंड, होरीलाल गोंड, रंगलाल गोंड, हरिशंकर पाल, फेंकू पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed