{"_id":"5a36c07d4f1c1bf4688c1cd6","slug":"51513537661-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन की जंग हार गयी घायल किशोरी,वाराणसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन की जंग हार गयी घायल किशोरी,वाराणसी में मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के तिसुही गांव के पास दस दिसंबर को हुए भीषण हादसे में घायल चल रही रीना ने भी वाराणसी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे इस घटना में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अब 15 में से तीन लोग बचे हुए है। इसमें गोपाल का बेटा आनंद पटेल, उसकी बहन हेमलता तथा एक अन्य शामिल है।
मड़िहान गढ़वां गांव के पतेर मौजा निवासी एक परिवार के सगे संबंधी दस दिसंबर की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर चुनार अदलपुरा शीतला मंदिर दर्शन मुंडन कराने के लिए जाते जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक टैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में दस लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल राधेश्याम की पुत्री रीना (18) का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। एक सप्ताह से जीवन मौत से लड़ रही रीना की शनिवार को वाराणसी स्थित अस्पताल में मौत हो गयी। तीन बच्चों एवं पत्नी की मौत से अभी राधेश्याम उबर नहीं पाया था कि उसके घर में पांचवी मौत ने दस्तक दे दी। इससे उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अबतक राधेश्याम के घर में उसकी पत्नी सविता, बेटे अखिलेश, बेटी गुड़िया, नेहा तथा रीना मौत हो चुकी है। अब राधेश्याम के परिवार में केवल उसकी एक बेटी मीनू बची है।