फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जीवन में मिला मुकाम

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जीवन में मिला मुकाम

Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड प्रशिक्षण से जीवन में मिला मुकाम
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्काउट प्रशिक्षण व्यक्तित्व निखारने में मददगार साबित होता है। मैने भी छात्र जीवन में स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्राप्त किया था। मानता हूं कि इससे अपना मुकाम पाने में मदद मिली। यह बात राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के 63 वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कही। स्काउट गाइडों ने आकर्षक और मनोहारी टेंट लगाया और मार्च पास्ट किया।
एसपी ने कहा कि स्काउटिंग से युवकों को शारीरिक, बौद्घिक, सामाजिक विकास कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होता है। मुख्यायुक्त व डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड आंदोलन से बालिक व बालिकाओं में स्वस्थ शरीर, स्वस्थ्य मन एवं सभ्य समाज के निर्माण में सहायक होता है। संयोजन डा. संजय कुमार मिश्रा और संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला और डा. करनैल सिंह ने किया। प्रबंधक बैकुंठनाथ गुप्ता, डा. संतोष सिंह, डा. बीनारानी सिंह, अनिता यादव, डा. प्रेम शंकर सिंह, सूर्यदेव सिंह, बीईओ कन्हैया लाल, मनोज यादव, संजय यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, निराशा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला ने बताया कि रैली के दौरान दूसरे दिन स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ फांस बंधन, बिना बर्तन भोजन बनाने का प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही दूसरे चक्र में साहसिक कार्य और ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन किया जाएगा। निर्णायक मंडल में रामसकल यादव, मनोज नीलम, सत्यबंदा सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, भगवती प्रसाद, उषा कनक पाठक, सुशीला विश्वकर्मा, प्रियदर्शी पार्थ सारथी रहे। इस दौरान गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, डा. विजय शंकर, ललिता देवी, एकलाख अहमद, पुनीत सिंह, सर्वेश सिंह, नीलकांत पांडेय, आराधना शुक्ला आदि मौजूद रहे। शुभारंभ पर स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कॉलेजों में है ठहरने की व्यवस्था
मिर्जापुर। जनपदीय स्काउट गाइड रैली में स्काउट संवर्ग में सदर तहसील की टीमें एएस जुबिली इंटर कॉलेज, चुनार तहसील की टीमें शिव इंटर कॉलेज तेलियागंज, लालगंज तहसील और मड़िहान तहसील की स्काउट टीमें बीएलजे इंटर कॉलेज में ठहरी हैं। वहीं गाइड संवर्ग में गुरुनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी में चुनार, मड़िहान और लालगंज की सभी गाइड टीमें रुकी हैं। सदर तहसील की टीमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज और नेशनल कान्वेंट स्कूल ब्रहमचारी कुंआ के पास में रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed