{"_id":"5a107d9e4f1c1bee688bc651","slug":"51511030174-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में नही मिल रहे पर्याप्त शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में नही मिल रहे पर्याप्त शौचालय
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। स्वच्छ भारत अभियान के तहत छानबे ब्लॉक को दिसंबर माह तक खुले में शौच मुक्त बनाना है। इसके लिए शौचालयों का निर्माण तेजी से चल रहा है। शौचालयो के निर्माण के अलावा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी प्रेरकों द्वारा किया जा रहा है।
विकास खंड छानबे में पांच हजार से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायत बिहसडा कला में मात्र 14 शौचालय जारी किया गया है। इसको बनवाने के लिए ग्राम पंचायत के खाते में एक लाख पैंसठ हजार रूपया है। ग्राम प्रधान बलराम जायसवाल उर्फ पप्पू का कहना है कि 14 शौचालय कम होने से लोगों को देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि 750 शौचालय बनवाने के लिए ब्लॉक में सूची दी गई है। बावजूद इसके मात्र 14 शौचालय उंट के मुह में जीरा की कहावत चरितार्थ कर रही है। दूसरी तरफ 14 शौचालय बना कर गांव में विवाद खडा़ करना है। ग्राम प्रधान ने बताया कि बाजार शिक्षण संस्थान होने तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालो की संख्या अधिक होने के कारण कम से कम 750 शौचालयों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। खंड विकास विकास अधिकारी नीरज दुबे का कहना है कि पंचायत विभाग द्वारा शौचालयों की मांग भेजी गई है, धनराशि मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।