फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आरक्षण जारी, चुनाव के दावेदारों हुए खासे सक्रिय

आरक्षण जारी, चुनाव के दावेदारों हुए खासे सक्रिय

Thu, 12 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण जारी, चुनाव के दावेदारों हुए खासे सक्रिय

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण जारी हो गया है। वार्डों का आरक्षण जारी होते ही चुनाव तैयारी में लगे भावी उम्मीदवार खासे सक्रिय हो गए हैं। हांलाकि अभी तक अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी नहीं होने से चुनावी माहौल में तेजी नहीं बना पा रहा है। बावजूद इसके अध्यक्ष और सदस्य पदों के दावेदार गलियों मोहल्लों में घूम कर अपना प्रचार शुरू कर चुके हैं।

प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा नगर पालिका चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण बीते आठ अक्तूबर को जारी हो गया। आरक्षण का इंतजार कर रहे भावी प्रत्याशियों में से कई में उत्साह दिखा तो कई काफी मायूस हुए। बता दें कि नगर पालिका परिषद में नए परिसीमन के बाद मिर्जापुर में तीन नए वार्ड बढ़े हैं। जिसमें डंगहर, पक्का पोखरा और बांग कुंजल को नया वार्ड बनाया गया है, जबकि नगर पालिका चुनार में पूर्व की भांति 25 वार्ड, अहरौरा में 25 वार्ड और नगर पंचायत कछवां में 12 वार्ड शामिल हैं। वार्ड का परिसीमन तो जारी हो गया है, लेकिन किसी पार्टी ने टिकट के लिए अभी पत्ते नही खोले हैं। प्रत्येक वार्ड में भावी प्रत्याशियों ने अपने अपन वार्ड में पोस्टर जरूर चिपकवा दिया है। इसी प्रकार अपना समीकरण बैठाने केे लिए कुछ राजनीतिक दलों और भावी प्रत्याशियों द्वारा आरक्षण में बदलाव की मांग की जा रही है, इसके लिए आए दिन जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed