{"_id":"5974ecce4f1c1b205d8b4702","slug":"51500835022-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने स्थानांतरण का वीडीओ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने स्थानांतरण का वीडीओ ने किया विरोध
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ग्राम व िकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों के असमान स्थानांतरण पर विरोध जताया गया। कहा कि मनेरगा कार्यों में मजदूरी का भुगतान किया जाए।
पियूष दूबे ने कहा कि जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, क्लस्टर में ग्राम पंचायतों के आवंटन, स्थानांतरण, कैशलेश व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में काफी समस्या आ रही है। निर्माण सामग्री बालू, पटिया आदि की गुणवत्ता में भारी कमी है। मनरेगा योजना में तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति और भुतान की प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से किया जाता था, लेकिन विगत छह साल से मजदूरी का भुगतान लंबित है। मजदूरी का भुगतान समय से नहीं होने से कार्यों को कराने में परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। बैठक का संचालन जिला मंत्री अनूप दूबे ने किया। बैठक में राजाराम, चंद्र प्रकाश, हरिशंकर पांडेश, कृष्ण उपाध्याय, पप्पू मोदनवाल, मनोज यादव, मनीष कुमार, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन