{"_id":"5963d1c94f1c1b33608b4686","slug":"51499713993-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी सामानों का बहिष्कार करें देश की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी सामानों का बहिष्कार करें देश की जनता
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में निकली स्वदेशी संकल्प रथयात्रा मंगलवार को जिले में पहुंची। रथ यात्रा के माध्यम से जनता को चीनी सामानों के विरोध और स्वेदशी सामानों के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रांतीय संपर्क प्रमुख एवं समन्वयक आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि रथयात्रा के माध्यम से जनता तक चीनी सामान का बहिष्कार करने का संदेश पहुंचाया जाएगा। आज चीन हमारे देश में व्यापार करके अर्जित धन से ही हमारे देश और सैनिकों को आंख दिखा रहा है और देश पर हमले की धमकी दे रहा है।
स्वदेशी जागरण मंच के नेतृत्व में वाराणसी से 28 जून से स्वदेशी संकल्प रथयात्रा अपना सफर तय करते हुए सोमवार को 13 वें दिन मिर्जापुर के पावन धरती पर पहुंची। उन्होंने कहा कि आज चीन का विरोध करना जरूरी है। स्वदेशी जागरण मंच का प्रयास है कि हर भारतीयों तक ये संदेश पहुंचाया जाए कि अपना स्वदेशी सामान ख़रीदें। चाइना आज हमारे देश के सीमा प्रहरियों को आंख दिखा रहा है और हमारे देश की सरकार को धमकी दे रहा है कि युद्ध के लिए तैयार हो जायें । कहा कि हमारे देश की जनता जाग उठी है उसी का परिणाम है कि चाइना को पिछले दीवाली में 22 हजार करोड़ का घाटा हुआ था इस बार तो उसकी बोहनी भी होना मुश्किल दिख रही है । हर भारतीय से स्वदेशी जागरण मंच ये अपील कर रहा है कि ऽअबकी बार चाइना भारत से पार। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, आनंद सिंह, सूर्य नारायन मौर्य, झन्ना लाल मौर्या, राज दुबे, आनंद कुमार, मनीष, आकाश गुप्ता, श्रीनाथ केशरी जी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन