फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   51 monkeys caught from Pakka Pokhara area of the city in two days

Mirzapur News: दो दिनों में नगर के पक्का पोखरा इलाके से पकड़े 51 बंदर

Sat, 25 Nov 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
51 monkeys caught from Pakka Pokhara area of the city in two days
नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर में बंदरों के बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए बंदर पकड़ने वाली टीम को बाहर से बुलाया है। इस टीम ने दो दिनों के भीतर नगर के पक्का पोखरा इलाके से 51 बंदरों को पकड़कर जिले के सिरसी जंगल में छोड़ा है। टीम को नगर के विभिन्न वार्डाें से जहां से सूचना मिल रही है। बंदरों को पकड़ने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर निराश्रित गोवंश भेजने का निर्देश नगर पालिकाध्यक्ष ने दिया है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर में कई इलाकों में बंदरो के बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए जिले की बाहर की टीम को बुलाया गया है।जो दो दिनों से बंदरो को पकड़कर सिरसी के जंगलों में छोड़ रही है।नगर के जिस इलाके में बंदरो का आतंक बढ़ रहा हो। उस वार्ड के निवासी अपने सभासद या पालिका कार्यालय को जानकारी दें। सूचना मिलने पर टीम को भेजकर वहां के बंदरो को पकड़ा जायेगा। इसके साथ ही नगर में छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed