फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   51 lakh rupees recovered from 27 donation boxes of Maa Vindhyavasini temple

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर के 27 दान पेटिकाओं से निकले 51 लाख रुपये

Sat, 10 Jan 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
51 lakh rupees recovered from 27 donation boxes of Maa Vindhyavasini temple
विंध्याचल में दानपात्रों ने निकले नोटों की गिनती करते राज्स्वकर्मी।- संवाद।
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्रों की गणना तीसरे दिन शुक्रवार को समाप्त हो गई। 27 दानपात्रों से कुल 51 लाख रुपये प्राप्त हुए। अंतिम दिन शुक्रवार को नायब तहसीलदार सदर गरिमा यादव की देखरेख में मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एवं परिक्रमा पथ प्रांगण में एवं इसके अलावा काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिर में लगे 12 दानपात्र खोले गए। श्री पंडा समाज के कार्यालय में सीसीकैमरे और अधिकारियों की निगरानी में धनराशि की गिनती शुरू हुई। 12 दानपात्रों में से 17 लाख 76 हजार 973 रुपये प्राप्त हुए। गिनती के बाद विंध्य विकास परिषद की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक विंध्याचल स्थित खाते में रुपये जमा कराए गए। तीन दिनों में मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजी देवी मंदिर और कालीखोह मंदिर के 27 दानपात्रों से कुल 51 लाख, 70 हजार,131 रुपये प्राप्त हुए। दानपात्रों की गिनती में विंध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर दत्त त्रिपाठी, संग्रह अमीन सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरिगेंद्र दुबे, प्रदीप दुबे, चंद्रमणि तिवारी, राकेश सोनकर, महेश सोनकर, शमशेर अली, अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed