{"_id":"6a271c80e807c28ef601305e","slug":"50-thousand-devotees-gathered-at-sheetla-dham-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155019-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शीतला धाम में उमड़े 50 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शीतला धाम में उमड़े 50 हजार श्रद्धालु
विज्ञापन
हलिया के गड़बड़ा धाम में दर्शन पूजन के लिए जाते भक्त, संवाद
- फोटो : Samvad
हलिया। अधिक मास की अष्टमी तिथि पर सोमवार को गड़बड़ा स्थित शीतला धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि भोर से लेकर देर शाम तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भोर में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से पहुंचे भक्तों और नवदंपतियों ने मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। गड़बड़ा धाम में दर्शन-पूजन के लिए मिर्जापुर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा और मऊगंज, प्रयागराज समेत अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां शीतला को माला, फूल, नारियल, चुनरी, हलुआ-पूड़ी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नवदंपतियों ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुखी दांपत्य जीवन, परिवार की खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं रोगों से मुक्ति की प्रार्थना भी की। संवाद